profile image
by TanvirSalim1
on 4/11/15
आज हम सब की परेशानियाँ एक सी हैं, चाहे वो हिन्दू हो या मुस्लमान। सबको रोज़ी रोटी की चिंता है। फिर क्या वजह है की इन परेशानियों को अलग अलग श्रेणियों में बाँट दिया गया है। हिन्दू समस्या और मुस्लिम समस्या। क्यों इन समस्यायों के निवारण के लिए हम ने पैदा कर दिए हैं , हिन्दू लीडर और मुस्लिम लीडर। अगर आप लीडर हैं तो क्या आप की ज़िम्मेदारी नहीं है की आप सब के बारे में सोंचें। बात इतनी आसान नहीं है, जितनी ऊपर से दिखती है। विश्लेषण करने बैठ जाएँ तो ज्ञात होगा इस मुद्दे की जटिलता। सदियों पुराणी कुरीतिओं का एक झटके में निवारण नहीं हो सकता। रोम एक दिन में नहीं बना था। मगर आज समय आ गया है की अपने गिरेबान में झाँका जाये। सोचा जाए की हमें इतनी आसानी से बाँट कैसे दिया जाता है। हमारे बंट जाने से ना जाने कितनों की दूकानें चमक जाती हैं, पर अफ़सोस की इससे हमारे घर का अँधेरा और बढ़ जाता है- तनवीर सलीम