सफेद फूलों वाला धातु का फूलदान रखिए उत्तर दिशा में:--
"आपके घर में उत्तर दिशा का क्षेत्र आपके जीवन की प्रगति और सुअवसरों से संबंधित है। इस क्षेत्र में सफेद रंग के कृत्रिम फूलों से भरा हुआ लोहे अथवा स्टील का फूलदान रखिए। इससे यह क्षेत्र समृद्ध होगा।"
वास्तुदोष के कारण हमारी जिंदगी में कई परेशानियां आती हैं। दरअसल, ये समस्याएं घर-गृहस्थी, कार्यस्थल और आपके घर की बनावट से संबंधित हो सकती हैं। आप वास्तुदोष को दूर कर जिंदगी को खुशियों से भर सकते हैं। यहां आपको कुछ उपाय दिए जा रहे हैं। जिन्हें आजमाकर आप अपनी वास्तुदोष संबंधी परेशानियों को दूर कर सकते है। -पूर्व, पश्चिम उत्तर और दक्षिण यह चार दिशाएं हैं। यह हम सभी जानते हैं, पर क्या आप जानते हैं कि दिशाओं की भी उप दिशाएं होती हैं। जिनके आधार पर आपकी गृहस्थ जीवन, मनमुटाव, घर और आपकी तमाम समस्याओं को दूर कर सकते हैं। -
नया साल हो या कोई त्योहार, अधिकांश बधाई संदेशों में आपके चाहने वाले आपके जीवन में सुख शांति एवं समृद्धि की कामनाएं भेजते हैं। समृद्धि तो आपकी मेहनत पर निर्भर करती है, लेकिन सुख और शांति के लिए आप क्या कर सकते हैं। सुख और शांति के लिए जितना ज्यादा आपका व्यवहार मायने रखता है, उससे कहीं ज्यादा आपके घर,दूकान,या कार्यालय का वास्तु।
"नमक को भी एक शक्तिशाली शुद्धिकरण तत्व माना जाता रहा हैं I अच्छी मात्रा में नमक को कोनों में तथा कमरों में रात भर के लिए फैला दें I रात भर कोनो में फैला नमक नकारात्मक ऊर्जा को सोख लेता हैं I सुबह इस नमक को झाड़ू से साफ़ करके घर से बाहर दूर करदे ताकि घर से नकारात्मक ऊर्जा भी इसके साथ बहार निकल जाए l"